मसौली बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को मसौली पुलिस ने गोण्डा बहराईच राजमार्ग पर स्थित बसुढ़िया मोड़ से गैंगस्टर के 20 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुक्रवार की भोर प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत, चैकी प्रभारी सआदतगंज पण्डित त्रिपाठी, उपनिरीक्षक गुलाम मसूद अपने हमराही हेड कॉन्स्टेबल विक्रमाजीत यादव, रामदुलारे यादव, शिवमूर्ति सक्सेना, शौरभ सिंह के साथ क्षेत्र भृमण पर थे । बसुढिया पर पहुँची पुलिस को देख जब युवक भागने की कोशिश करने लगा तभी पुलिस ने घेरकर युवक को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला युवक गैंगस्टर का वांछित तथा 20 हजार रूपये का इनामी अपराधी है जिसके विरुद्ध पूर्व में थाना मसौली व जैदपुर में गौ अधिनियम का मुकदमा दर्ज है। पुलिस की गिरफ्त में आया युवक टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलखरा मजरे पुरेडलाई हालपता ग्राम बड़ागाँव थाना मसौली निवासी मुबीन पुत्र आशिक अली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

