समाजवादी पार्टी संघर्ष की कोख से निकलने वाली पार्टी है: गोप नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में बोले पूर्व मंत्री
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। सपा विधानसभा अध्यक्ष शकील सिद्दीकी की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद का ग्राम पंचायत मुश्कीनगर में सपा कार्यकर्ताओं मो. फहीम सिद्दीकी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्वमंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने नवजवान एव पार्टी के वफादार सिपाही हाफिज अयाज अहमद को बाराबंकी का पुनः जिलाध्यक्ष बनाकर सपा कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाने का काम किया है। स्वागत समारोह में उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्वमंत्री श्री गोप ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के समय जनता को अच्छे दिन का सपना दिखाया था। लेकिन जनता जब अच्छे दिन की बात करता है तो उनके बीच भारत पाकिस्तान हिन्दू मुसलमान की बात कर नफरत फैलाने का काम करते है। आज डबल इंजन की इस सरकार से समाज के सभी वर्ग के लोग हताश व परेशान है और समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है। श्री गोप ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी संघर्ष की कोख से निकलने वाली पार्टी है जो किसी भी संघर्ष के लिए तैयार रहती है।उन्होंने कहा कि किसानों के फसलों का मूल्य दो गुना करने के वादे पर सरकार खरी नहीं उतरी। अब तक हजारो किसान आत्महत्या कर चुके है। उज्जवला योजना के गरीब लाभार्थी गैस का दाम दोगुना होने के कारण गैस नहीं भरवा पा रहे हैं। बिजली के मूल्यव्रद्धि आम जनता परेशान है और समाजवादी पार्टी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को याद कर रही है। पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हाफिज अयाज को पुनः जिले की कमान सौप कर कार्यक्रताओं के मनोबल को बढ़ाने का काम किया है हाफिज अयाज साहब के पिता मरहूम मौलाना मेराज साहब ने सपा की जो पौध लगायी थी उसे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुरझाने नही देंगे। श्री रावत ने सपा कार्यकर्ताओं से सपा की नीतियों को जन जन तक पहुचाने की अपील की। नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने लोगो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी है उस पर खरा उतर कर पार्टी को मजबूत करने में पीछे नही रहूँगा। तथा कार्यकर्ताओ के मान सम्मान में कोई कमी नही आने दूंगा। स्वागत समारोह को सपा विधानसभा अध्यक्ष शकील सिद्दीकी, पूर्व प्रमुख दरियाबाद सन्तोष वर्मा, नसीम कीर्ति, जिला पंचायत सदस्य नसीम अंसारी, कृष्ण कुमार रावत, हशमत अली गुड्डु, प्रधान निसार राइन, राममूर्ति यादव, पूर्व प्रधान उमाकान्त यादव, जैसीराम यादव आदि लोगो ने सम्बोधित किया।
रास्ते में युवा नेता ने किया स्वागत
ग्राम मुश्कीनगर में आयोजित स्वागत समारोह में जा रहे पूर्व कैविनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत एव सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज का चंदवारा मोड़ पर युवा सपा नेता राहुल रावत की अगुवायी में जोरदार स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य घनश्याम, गुड्डु कुरैशी, विनोद कनौजिया, नौमिलाल, आसिफ अली, मो0 मुजीब, मो0 साबिर अंसारी, ,प्रमोद कश्यप, समीम अंसारी आदि कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया।

