मसौली बाराबंकी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को थाना मसौली एव सफदरगंज में मतदाता दिवस की शपथ दिलायी गयी। थाना मसौली प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत ने पुलिसकर्मियों को हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखेगे एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए निर्भिक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें की शपथ दिलाई। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, उपनिरीक्षक मुस्ताक शाह, राजकुमार, गुलाम मसूद, ज्योति वर्मा, हेड कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में सफदरगंज प्रभारी सन्दीप कुमार रॉय ने थाना परिसर में लोकतंत्र में आस्था रखने की शपथ
दिलायी शपथ
बाराबंकी। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह द्वारा जिला पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनो में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जिला पंचायत बाराबंकी सभागार में शपथ दिलाई गई।

