एसएसपी ने किया थाना सिविल लाइंस का औचक निरीक्षण।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना सिविल लाइंस का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.ओपी सिंह ने थाना सिविल लाइन्स का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सिविल लाइंस राजकुमार तिवारी थानक्षेत्र में भ्रमणशील मिले। दिवसाधिकारी उ0नि0 अशोक कुमार, सीसीटीएनएस पर कम्प्यूटर आपरेटर प्रवीन कुमार, थाना कार्यलेख पर का॰ संजीव कुमार, महिला हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षी कुसुम रस्तोगी व संतरी पहरा डियूटी पर का0 सुरेन्द्र सिह मौजूद मिले। सर्वप्रथम एसएसपी ने थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालग्रह, बैरक, आदि का मुआयना किया गया। बैरक का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। थाना पर आगन्तुको के लिये पीने के पानी के साथ गुड़ व बताशे की व्यवस्था को सराहा गया। थाना परिसर में खड़े माल मुकदमाती वाहनो को डंपिंग यार्ड में दाखिल करने हेतु निर्देशित किया गया।
एसएसपी ने महिला हेल्प डेस्क की गहनता से जॉच की जिसमें आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम,पता,मो0नं0 एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या का निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित करने के संबंध में जानकारी दी गयी एवं इसी प्रकार कम्प्यूटर में भी उल्लेख किया जाये। सीसीटीएनएस कार्यालय पर मौजूद कम्प्यूटर आपरेटर को आनलाइऩ शिकायते सम्बन्धी प्रार्थना पत्र का निस्तारण थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रो को आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड करने हेतु तथा थाने पर समस्त अधि0/कर्म0गण के सीसीटीएनस के प्रशिक्षण देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। समस्त अधि0/कर्म0गण को डियूटी के दौरान बाजार,सर्राफा दुकान, चोराहों गली नुक्कड़ों आदि पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने तथा थाना क्षेत्र में सतर्कतापूर्ण भ्रमणशील रहने तथा पुलिस की सक्रियता बनाये रखने एवं नियमित रूप से बैंक चैकिंग,एटीएम चैकिंग, मुख्य चौराहों/ मुख्य सड़क/ढाबों/ होटल/ बस स्टैंड/पेट्रोल पंप एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग तथा रात्रि गश्त करने तथा आम जनता से अच्छा व्यवहार करने हेतु व सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को कायम रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

