उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश सचिवालय में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
उत्तर प्रदेश सरकार के सभी कार्यालय प्रातः 9:30 बजे से 6:00 बजे तक खुलेंगे आधा घंटे का मध्यान भोज
बदायूं उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2004 के शासनादेश द्वारा उत्तर प्रदेश सचिवालय में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करते हुए कार्यालय में समय अवधि प्रातः 9:30 बजे से अपराहन 6:00 बजे तक खोलने के निर्देश की दिए हैं तथा मध्यान भोजन का समय अपराहन में 1:00 से 1:30 के मध्य आधा घंटे कर रखा है l
उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने उत्तर प्रदेश के जिला अधिकारियों को भेजे गए शासनादेश संख्या 384 / 20/E/ 2004 / 603 /04 दिनांक 3/2/2004 द्वारा उत्तर प्रदेश सचिवालय में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करते हुए कार्य का समय पूर्वाहन 9:30 बजे से अपराहन 6:00 बजे तक का मध्यान भोजन का समय 1:00 से 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है इसी प्रकार सामान्य प्रशासन विभाग के शासनादेश संख्या 1533 /तीन / 2/004/77 =22/79 दिनांक 30/10/ 2004 द्वारा उत्तर प्रदेश के विभाग अध्यक्ष कार्यालय में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करते हुए कार्य का समय पूर्वान्ह 9:30 बजे से अपराहन 6:00 बजे तक मध्यान भोजन का समय 1:00 से 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है l
मुख्य सचिव ने बदायूं जनपद के जिलाधिकारी को भेजे गए शासनादेश में अवगत कराया है कि सचिवालय अनुभाग 1 के शासनादेश दिनांक 3/02/ 2004 एवं सामान्य प्रशासन विभाग के शासनादेश दिनांक 30/10/ 2004 द्वारा निर्धारित कार्यालय मैं लागू समय अवधि का कड़ाई से अनुपालन नहीं किया जा रहा है इस संबंध में मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है कि आप अपने अधीनस्थ कार्यालयों में पूर्व से निर्धारित कार्यालय समय अवधि का कड़ाई से अनुपालन कराने का कष्ट करें तथा अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों की कार्यालय में समय से तथा पूर्ण अवधि तक उपस्थिति सुनिश्चित कराएं यह भी अपेक्षा की जाती है कि समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों कर्मचारियों के कारण नहीं पहुंचते हैं या मध्यान भोजन हेतु लंबी अवधि के लिए कार्यालय से बाहर चले जाते हैं उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए l
उत्तर प्रदेश सरकार के शासनादेश के मुताबिक बदायूं जनपद में सरकारी कार्यालय खुलने का समय प्रातः 9:30 बजे से 6:00 बजे तक रहेगा तथा सप्ताह में सरकारी कार्यालय 5 दिन खुलेंगे तथा शनिवार को अवकाश रहा करेगा
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

