बिजली कटौती की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर मे प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। अघोषित बिजली कटौती की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ शनिवार को तहसील परिसर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।सहसवान में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ तहसील गेट पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या का निदान करने की मांग की।

जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि हर 15 मिनट में किए जा रहे पावर कट को पूर्ण रूप से बंद किया जाए ताकि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फुंकने से बचाया जा सके। बिजली सप्लाई का रोस्टर आम जनता के सामने रखा जाए। कहा कि एक माह से सप्लाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। भीषण गर्मी में आम जनता बेहाल है। बिजली न मिलने से पेयजल की समस्या भी पैदा हो गई है। वर्तमान में चार से पांच घंटे बिजली मिल रही है। जबकि सरकार 24 घंटे बिजली देने का दावा कर रही हैं। क्षेत्र के किसान भी बिजली और पानी न मिलने से परेशान हैं। महासचिव राम रतन पटेल ने कहा कि परीक्षाओं के दौरान बिजली कटौती की जा रही है। इस कारण विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।  इस मौके पर राजवीर सिंह, राजीव सिंह, रामवीर सिंह ,नीरज, दलवीर, प्रेमपाल ,सुमित, रतन सिंह ,विशेष यादव ,पुष्पेंद्र सिंह, मोरपाल, दीपक कुमार ,ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!