कुर्सी विधायक साकेन्द्र वर्मा द्वारा स्कूल चलो अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
जैदपुर बारावंकी विकासखंड फतेहपुर के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय देवखरिया में खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार के कुशल संयोजन एवं नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ माननीय विधायक कुर्सी साकेन्द्र प्रताप वर्मा द्वारा स्कूल चलो अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पूर्व अपने सम्बोधन में उन्होंने शिक्षकों से आह्वाहन किया कि वे शासन की मंशानुरूप अपने-अपने क्षेत्र के 6 से 14 वर्ग के स्कूल ना जाने वाले बच्चों का नामांकन विद्यालय प्रबंध समिति के सहयोग से अभियान चलाकर करे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डॉ0 सचिन कुमार वर्मा, खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार, सी०डी०पी०ओ० रंजना, विद्यालय के छात्र एवं उनके अभिभावकगण उपस्थित थे। रथ मे परिषदीय विद्यालयों के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने वाहन रैली के साथ प्रतिभाग किया। स्कूल चलो अभियान रथ देवखरिया से ब्लॉक चौराहा, पटेल चौराहा, मुख्य मार्ग होते हुए रेलवे स्टेशन होता हुआ ब्लॉक संसाधन केंद्र फतेहपुर मे समाप्त हुआ।रथ यात्रा का मुख्य उद्देशय 6 से 14 वर्ष के स्कूल ना जाने वाले बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन कराना था। रथ यात्रा में मुख्य रूप से जिला स्तरीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जिला मंत्री अशोक कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ ॉ राकेश कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुमार, ब्लॉक स्तरीय शिक्षामित्र संघ अध्यक्ष आलोक कुमार वर्मा, ब्लॉक स्तरीय अनुदेशक शिक्षक संघ रंजीत सिंह सहित सलाहुद्दीन किरमानी, दिनेश कुमार मौर्य, अशोक कुमार यादव, प्रवेश कुमार सिंह, मो० हस्सान, मीडिया प्रभारी जयकुमार, आलोक कुमार, ए०आर०पी० रामबदल मौर्य, सत्यवान गुप्ता, रोहित कुमार, प्रमोद कुमार, कमलेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला स्काउट मास्टर राजेन्द्र त्रिपाठी ने किया |
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

