रंजिश में दो पक्षों भिड़े, मारपीट बाद की हवाई फायरिंग शुक्रवार रात… रंजिश में दो पक्षों भिड़े, मारपीट बाद की हवाई फायरिंग

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच शुक्रवार रात गाली-गलौज के साथ ही मारपीट हो गई। जिसमें दहशत फैलाने के लिए दोनों पक्षों के लोगों ने तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपित को तमंचा व खाली कारतूस के संग गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा युवक माकै से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

आसीवन थाना क्षेत्र के उदशाह मजरा पल्टाखेड़ा गांव के रहने वाले अखिलेश का पड़ोसी श्याम के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। रात को दोनों का गांव के ही रास्ते पर आमना-सामना हो गया। मामला गाली गलौज से मारपीट तक पहुंच गया। दहशत फैलाने के लिए श्याम ने दो राउंड फायरिंग कर दी। जबाब में अखिलेश ने भी एक राउंड फायरिंग की। सूचना पर पहुंची पुलिस श्याम को पकड़ कर उसके पास से तमंचा व दो खाली कारतूस बरामद किए। जबकि दूसरा पक्ष मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि मारपीट के साथ ही फायरिंग की सूचना मिली थी। एक आरोपी को पकड़ तमंचा व दो खाली कारतूस बरामद किए गए है। दूसरे की तलाश की जा रही है।

Don`t copy text!