10वीं राष्ट्रीय वोविनाम मार्शल आर्ट भाग लेने वाले यूपी वोविनाम एसोसिएशन के बच्चों को राज्यपाल ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की
https://www.smnews24.com/?p=4592&preview=true
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आज यहां राजभवन में यूपी वोविनाम एसोसिएशन के 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल में शामिल 15 बच्चे आगामी 27 जनवरी से 30 जनवरी तक अहमदाबाद, गुजरात में होने वाली 10वीं राष्ट्रीय वोविनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ये बच्चे प्रदेश के कई शहरों और स्कूलों से हैं, जो प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले राज्यपाल महोदया का आशीर्वाद प्राप्त करने आये थे। राज्यपाल ने बच्चों को प्रतियोगिता में सफल होने एवं पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रौशन करने का आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Related Posts

