एसएसपी ने कुंवरगांव में लगाई पुलिस कर्मियों की क्लास।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
बदायूँ। कानून व्यवस्था मजबूत रखने और पुलिस की पेट्रोलिंग को और चुस्त करने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ. ओपी सिंह शुक्रवार को अचानक कुंवरगांव थाने पहुंच गये। यहां पर उन्होंने तकरीबन एक घंटे तक पुलिस कर्मियों की क्लास लगायी। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को आम जनता के प्रति उदारता बरतने के निर्देश दिए। कहा, आम जनता ही उनके फीडबैक का आधार है। उनकी शिकायतों का सख्ती और शीघ्रता से निपटारा कराया जाए। थाने के निरीक्षण के दौरन पुलिसकर्मियों के आवासों की जर्जर हालत देखकर नाराजगी जाहिर की। इंस्पेक्टर मनोज कुमार वर्मा से कहा कि आवासों की मरम्मत के लिये विभाग के नाम पत्र लिखकर दे। थाना की चारों तरफ बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराने के निर्देश दिये। बजट की मांग करके आवासों की मरम्मत करायी जायेगी। भोजनालय में जाकर निरीक्षण किया। रंग रोगन व कार्यालय में फाइलों के रख रखाव की व्यवस्था देख कर वह खुश हुये और उन्होंने इंस्पेक्टर की पीठ थपथपाई। इस मौके पर एसआई रविशंकर सिंह, रामवीर सिंह, हरीश शर्मा, विनोद कुमार, मनोजकुमार, तेजराम, विकास ग्रेवाल आदि मौजूद रहे।मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

