रसौली मे अमृत महोत्सव के अंतर्गत अमृत सरोवर निर्माण
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली में अमर शहीद कामता प्रसाद अमृत सरोवर का कायाकल्प का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी डॉ संस्कृता मिश्रा ने नारियल फोड़कर किया तथा तालाब खोदने में लगे मनरेगा मजदूरों का उत्साह बढ़ाने के लिए खुद भी फावड़ा चलाया पं रामकुमार मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान से पूजा करने के बाद खंड विकास अधिकारी डॉ संस्कृता मिश्रा ने कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत अमृत सरोवर निर्माण कार्य की योजना शुरू की है इस सरोवर के बन जाने से गांव में पशु पक्षियों सहित आम जनमानस को लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा सरकार ऐसे महत्वकांक्षी योजनाओं को चलाकर ग्राम सभा में मनरेगा के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को आर्थिक लाभ पहुंचाने का ही कार्य कर रही है गांव में स्वच्छता बनाए रखने में भी केंद्र प्रभारी होंगे शुद्ध पेयजल के लिए गांव में पानी की टंकी लगाकर प्रत्येक घर तक टोटी के माध्यम से शुद्ध जल पहुंचाने की योजना भी गांव में प्रगति कर रही है अमृत सरोवर कार्य शुभारंभ के मौके पर ग्राम प्रधान जियाउल हक अंसारी, पंचायत सचिव कृष्ण कुमार सिंह, शैलजा तिवारी, तकनीक सहायक अशोक कुमार, व्यापारी नेता सुशील गुप्ता, अरूण गुप्ता, पूर्व प्रधान शांति स्वरूप आर्य, मनोज मौर्य, विशाल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

