दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण को लेकर पुलिस व प्रशासन का डंडा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

जब तक नगर में अतिक्रमण को हटाने के लिए घूमे अधिकारी तब तक नहीं दिखा अतिक्रमण।

सहसवान। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका डॉ राजेश कुमार द्वारा नगर पालिका मीटिंग हॉल में व्यापारियों को बुलाकर चेताया गया था कि किसी भी तरह का दुकानदार अतिक्रमण नहीं करेंगे और किसी को न करने देंगे जो भी दुकान का सामान होगा उसे दुकान के अंदर ही रखा जाएगा दुकान के बाहर कोई भी फड़ एवं ठेले खोमचे मोटरसाइकिल आदि अपनी दुकान के सामने न खड़ी करने दें अन्यथा दुकान मालिक से जुर्माना वसूल किया जाएगा। पालन कराने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह ने फोर्स के साथ बृहस्पतिवार को अलाउंस के माध्यम से एवं दुकानदारों को हिदायत दी की अपने अपने सामान को दुकान के अंदर रख ले अन्यथा जुर्माना वसूला जाएगा साथ में अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार कदरूल जमीर व नगर पालिका परिषद सहसवान एवं पुलिस फोर्स पालिका कर्मचारी साथ रहे।
जब तक पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर में भ्रमण करते रहे तब तक ऐसा लगा जैसे कि भीड़ भाड़ एवं अतिक्रमण गायब हो गया है लेकिन अधिकारियों के चले जाने के बाद विल्सन गंज चौराहे पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों ने बाइको को बीच सड़क पर ही खड़ा कर खरीदारी करने लगे सड़क जाम की स्थिति होने लगी यही हाल अकबराबाद चौराहा एवं नसरुल्लागंज रोड पर रहा। उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह का कहना है कि शासन के निर्देशों का पालन कराने के लिए पालिका टीम उन दुकानदारों पर नजर रखेगी जो अतिक्रमण को बढ़ावा देंगे उन्हें चिन्हित कर राजस्व वसूली एवं माल जप्त किया जाएगा। वही पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह का कहना है कि अतिक्रमण को लेकर जो दिशा निर्देश मिले हैं उसका कड़ाई के साथ पालन कराया जाएगा अन्यथा अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों का माल जप्त कर माल खाने में रखवा दिया जाएगा। अधिशासी अधिकारी का कहना है नगर पालिका की एक टीम ऐसे दुकानदारों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर उन पर जुर्माना डाला जाएगा इसलिए दुकानदार नियमों का पालन करते रहे अतिक्रमण न करें।

 

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!