आईजी ने दी थानेदारों को चेतावनी, बोले ड्यूटी मे लापरवाही करने पर निलंबित की कार्यवाई की जायेगी। बेहतर कार्य के लिए इंस्पेक्टर कैंट राजीव कुमार सिंह की पीठ थपथपाई गई।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बरेली। बरेली आईजी रमित शर्मा ने क्राइम मीटिंग में थानेदारों को आडे़ हाथों लिया।उन्होंने सिपाही के रिश्वत मांगने वाले मामले में जमकर क्लास लगाई इसके साथ ही उन्होंने अफसरों को दो टूक निलंबन की चेतावनी दे डाली। बरेली सिपाही का रिश्वत का आडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को आनन-फानन में क्राइम मीटिंग बुलाई गई। क्राइम मीटिंग में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के साथ आइजी रेंज रमित शर्मा भी पहुंचे। आइजी ने थानेदारों को दो टूक नसीहत देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थानेदार अपने आचरण और कार्य व्यवहार में सुधार लाए। जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए काम करे।
मीटिंग में पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठे। चर्चा हुई कि बीते दिनों एसपी सिटी रविंद्र कुमार के दो दिनों के निरीक्षण में पुलिस फेल मिली। पहली बार में चेतावनी के बाद भी न सुधरे। दूसरी बार में लापरवाह कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया। साफ कर दिया गया कि अबकी बार लाईन हाजिर नहीं सीधे संबंधित का निलंबन किया जाएगा। इसके लिए आइजी ने अधिकारियों को औचक निरीक्षण के निर्देश दिये।
थानेदारों से कहा गया कि थाने में आने वाले फरियादियों से बेहतर संवाद करें। उनकी शिकायतों का प्रमुखता से निस्तारण करें। छोटी सी छोटी शिकायतों को गंभीरता से लें। सरकार के सौ दिन की प्राथमिकताएं भी बताई गईं। अपराधियों पर लगातार कार्रवाई, पैदल गश्त के निर्देश दिये गए। बैठक में आइजी, एसएसपी के अलावा एसपी सिटी रविंद्र कुमार, एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल समेत सभी अफसर व थानेदार मौजूद रहे।
शिकायतों के निस्तारण में इंस्पेक्टर कैंट की प्रशंसा … हाल में ही आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट आई। इसमें प्रदेश के टॉपटेन थानों में कैंट थाने ने भी जगह बनाई। लिहाजा, बेहतर कार्य के लिए इंस्पेक्टर कैंट राजीव कुमार सिंह की पीठ थपथपाई गई। आइजी ने इंस्पेक्टर को कैश रिवार्ड से सम्मानित करने की बात कही।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

