अब ससुराल नहीं जाएगी दुल्हन दूल्हे ने थाने में दिया तलाक

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। सैदपुर मे निकाह के दौरान हुई मारपीट के मामले में घरातियों और बरातियों में आखिरकार समझौता हो ही गया। लड़की पक्ष ने दुल्हन को ससुराल भेजने से इनकार कर दिया तो दूल्हे ने थाने में तलाक लिखकर दे दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को दिया जेवर भी वापस ले लिया है।
बुधवार रात सैदपुर कस्बे में निकाह के दौरान घरातियों और बरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी, जिसमें चार लोग घायल हुए थे। बताते हैं कि बुधवार रात शहर के जालंधरी सराय मोहल्ले से बरात आई थी। बरात का जोरदार स्वागत हुआ। निकाह पढ़ा गया। बाद में दूल्हे की मां ने दहेज में कार मांग ली। इससे मामला बिगड़ गया। बाद में दूल्हा पक्ष के लोगों ने जब दुल्हन को छोड़ने की बात कही तो मारपीट हो गई। तब से दूल्हा और उसका बहनोई थाने में बैठा था। बृहस्पतिवार रात तक इसमें कार्रवाई नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों में फैसला हो गया। उन्होंने पुलिस को एक समझौतानामा लिखकर दिया है। जिसमें दूल्हे ने थाने में एक तलाक पत्र भी दिया है। उन्होंने एक-दूसरे को दिया जेवर वापस ले लिया है। दुल्हन पक्ष ने बताया कि इतना विवाद होने के बाद अब लड़की उस घर में भेजना सही नहीं है। वह उसकी दूसरी जगह शादी करेंगे।

 

Don`t copy text!