सरकारी कर्मचारी पर चार हजार रूपये का मासिक आय प्रमाण पत्र मिला।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स)सहसवान- बदायूं 9719216984

आय प्रमाण पत्र बनाने में लेखपाल की सबसे बड़ी लापरवाही मानी जा रही है।
डीएम दीपा रंजन ने मामले की जांच के दिए निर्देश।

बदायूँ। कादरचौक ब्लॉक क्षेत्र में तैनात एक सफाई कर्मचारी का चार हजार रुपये मासिक आय का प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। जब सफाई कर्मचारी ने पत्नी के नाम से राशन कार्ड बनवाने को आवेदन किया और उसके प्रपत्रों की जांच हुई, तब यह मामला पकड़ में आया। डीएम दीपा रंजन ने जानकारी के बाद जांच के आदेश दिए हैं।
एडीओ पंचायत शिवकुमार के मुताबिक शुक्रवार को उनके पास एक राशन कार्ड बनवाने का आवेदन आया था। यह आवेदन ककोड़ा गांव के मझरा गंगानगला निवासी रेखा पत्नी प्रमोद कुमार के नाम से था। इस पर परिवार के सभी सदस्यों के नाम और उनके आधार कार्ड अंकित थे। जांच में पाया गया कि प्रमोद कुमार एक सरकारी सफाई कर्मचारी है और उसका मासिक वेतन करीब 35-40 हजार रुपये है जबकि इस आवेदन में लगाए गए आय प्रमाण पत्र पर केवल चार हजार रुपये मासिक आमदनी दिखाई गई थी।
जांच में यह भी पाया गया कि प्रमोद कुमार ने आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जनसेवा केंद्र पर आवेदन किया था। यह प्रमाण पत्र 26 अक्टूबर 2021 को बनाया गया था। इस पर लेखपाल मनोज कुमार के हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं। प्रमोद कुमार के सरकारी सेवा में रहते हुए चार हजार रुपये का आय प्रमाण पत्र बनाने में लेखपाल की सबसे बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। इसमें यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि लेखपाल ने सुविधा शुल्क लेकर यह प्रमाण पत्र जारी किया होगा। दूसरा फर्जीवाड़ा सफाई कर्मचारी कर बैठा, उसने आय प्रमाण के आधार पर राशन कार्ड को ही आवेदन कर दिया। खैर मामला पकड़ा जाने पर राशनकार्ड तो नहीं बनाया गया लेकिन डीएम दीपा रंजन ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
—————
सरकारी सफाई कर्मचारी का चार हजार रुपये का मासिक आय का प्रमाण पत्र बनाने और राशन कार्ड को आवेदन करने का मामला सामने आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। इसमें दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
– दीपा रंजन, जिलाधिकारी

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स)सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!