45 स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। तहसील परिसर बिल्सी में विकास विभाग एवम श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सीसीएल प्रमाण पत्र एवम श्रम विभाग के अंतर्गत भवन एवम अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत हितलाभ वितरण तथा महिला कल्याण विभाग द्धारा संचालित कन्या सुमंगला योजना के स्वीकृति पत्र बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 45 स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल प्रमाण पत्र विधायक द्वारा वितरित किए गए। श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत 23 निर्माण श्रमिकों के पुत्र पुत्रियों को साईकिल वितरण 15 श्रमिकों को कन्या विवाह सहायता योजना के अंर्तगत 55000/ रुपए की आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र तथा 15 लाभार्थियों को शिशु हितलाभ योजना के स्वीकृति पत्र विधायक द्धारा वितरित किए गए।
इस अवसर पर अनिल कुमार पीडी डीआरडीए, प्रवर्धन शर्मा उप जिलाधिकारी बिल्सी, अजीत कुमार कनौजिया सहायक श्रमायुक्त बदायूं, ज्योति शर्मा खण्ड विकास अधिकारी अंबियापुर, तहसीलदार बिल्सी, रवी कुमार बाल संरक्षण अधिकारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपास्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

