पीएनबी में दो लाख रूपये की धोखाधड़ी। बैंक प्रबंधन ने चेक की नहीं दी जानकारी, शाखा प्रबंधक सहित स्टाफ पर एफआईआर
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की हलवाई चौक शाखा में दो लाख के चेक की गड़बड़ी कर ली गई। ग्राहक के खाते में रकम नहीं पहुंची तो उसने शाखा प्रबंधक से जानकारी की लेकिन वहां जानकारी देने से इंकार किया तो मामले की तहरीर सीओ सिटी आलोक मिश्रा को दी गई। सीओ सिटी के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने शाखा प्रबंधक समेत स्टाफ के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरा इलाके में रहने वालीं त्रिवेणी नाम की महिला ने छोटे सरकार की दरगाह के पास अपनी कुछ जमीन फखरे आलम निवासी गांव नवादा थाना सिविल लाइंस को बेचने की बात तय की थी। फखरे ने उन्हें बतौर एडवांस 2 लाख रुपये का चेक दिया था।
त्रिवेणी ने इस चेक को क्लीयरिंग के लिए पीएनबी की हलवाई चौक शाखा में डाला। क्योंकि यहां उनका खाता है। कई दिन बात भी चेक क्लीयर नहीं हुआ तो उन्होंने बैंक पहुंचकर मैनेजर से जानकारी जुटाना चाही लेकिन मैनेजर ने जानकारी देने से इंकार कर दिया।
त्रिवेणी ने इस कारगुजारी का शक खाली शाखा प्रबंधक पर ही नहीं बल्कि स्टाफ पर भी जताया है। शक यह भी है कि किसी अन्य व्यक्ति के खाते में यह रकम ट्रांसफर की गई है। मामले की तहरीर के साथ महिला ने बैंक स्टेटमेंट की कॉपी समेत अन्य साक्ष्य भी सीओ को दिए।
इसके आधार पर सीओ ने सदर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल डीएस धामा ने बताया कि मुकदमा लिखा जा चुका है। मामले की जांच की जा रही है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

