आंगनबाड़ी केन्द्र में कराये गये कार्यों के निरीक्षण

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बरेली

बरेली 28 जनवरी, 2020। जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार द्वारा निर्धारित कार्ययोजना “वन डे वन विलेज“ के अन्तर्गत दिनांक 30.01.2020 को अपरान्ह 3ः00 बजे विकास खण्ड क्यारा तहसील सदर के ग्राम लखौरा का भ्रमण किया जाएगा। भ्रमण के समय ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालय, पंचायत भवन, ए0एन0एम0 सब सेन्टर, आंगनबाड़ी केन्द्र में कराये गये कार्यों के निरीक्षण के अतिरिक्त अन्य योजनाओं यथा शौचालय, सड़क, आवास, विद्युत, समस्त प्रकार की पेंशन आदि का भी सत्यापन/भ्रमण किया जाएगा। ग्राम भ्रमण के समय जिला स्तर के समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। पेंशन से सम्बन्धित अधिकारीगण पात्रता का परीक्षण करते हुए पात्रता सूची तैयार कर भ्रमण के समय साथ रखेंगे।

 

बरेली 28 जनवरी, 2020। जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार द्वारा निर्धारित कार्ययोजना “वन डे वन विलेज“ के अन्तर्गत दिनांक 15.02.2020 को अपरान्ह 3ः00 बजे विकास खण्ड रामनगर तहसील आंवला के ग्राम लीलौर का भ्रमण किया जाएगा। भ्रमण के समय ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालय, पंचायत भवन, ए0एन0एम0 सब सेन्टर, आंगनबाड़ी केन्द्र में कराये गये कार्यों के निरीक्षण के अतिरिक्त अन्य योजनाओं यथा शौचालय, सड़क, आवास, विद्युत, समस्त प्रकार की पेंशन आदि का भी सत्यापन/भ्रमण किया जाएगा। ग्राम भ्रमण के समय जिला स्तर के समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। पेंशन से सम्बन्धित अधिकारीगण पात्रता का परीक्षण करते हुए पात्रता सूची तैयार कर भ्रमण के समय साथ रखेंगे।

 

बरेली 28 जनवरी, 2020। खण्ड विकास अधिकारी/सचिव क्षे0पं0 मझगवां श्री विवेक सक्सेना ने बताया मा. प्रमुख महोदया, क्षेत्र पंचायत मझगवां की अध्यक्षता में दिन बृहस्पतिवार दिनांक 30.01.2020 को दोपहर 12ः00 बजे क्षेत्र पंचायत की बैठक विकास खण्ड सभागार मझगवां में आयोजित की जाएगी।

Don`t copy text!