डीएम एसएसपी ने किया जिला कारगार का निरीक्षण। बंदी-कैदियों की समस्याएं पूछने के साथ भांपी सुरक्षा व्यवस्था
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं। डीएम दीपा रंजन व एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने जिला कारगार के हालात का जायजा लिया। भारी मात्रा में पुलिस बल लेकर अफसर जेल में दाखिल हुए और वहां निरुद्ध कैदी व बंदियों की समस्याएं सुनीं। अफसरों ने वहां सुरक्षा हालात भी देखे। ताकि कोई चूक न होने पाए। दोपहर के वक्त दोनों अधिकारी भारी मात्रा में पुलिस बल लेकर जेल में दाखिल हुए। इस दौरान जेल के अधिकारी भी कुछ देर को सकते में पड़ गए। हालांकि बाद में डीएम एसएसपी ने बैरकों का मुआयना शुरू किया। बंदियों से उनकी समस्याएं पूछने के साथ ही उन्हें अनुशासन में रहने को कहा। यह भी स्पष्ट किया कि जेल के भीतर खुराफात की तो प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने यह भी जानकारी जुटाई कि कितने बंदी बीमार हैं। उनके इलाज की स्थिति भी देखी। साथ ही गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज देने को कहा। जिन बंदियों का जेल के अस्पताल में इलाज संभव है, उनका जेल में ही इलाज कराने को कहा। जबकि बेहद गंभीर स्थिति होने पर सरकारी अस्पताल में इलाज का निर्देश दिया। अफसरों ने सुरक्षा की दृष्टि से जेल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी, वहीं मैस का निरीक्षण किया। इसमें यह देखा गया कि बंदियों को किस स्तर का खान-पान दिया जा रहा है। तकरीबन घंटेभर के निर्देश के बाद अफसर वापस लौट आए।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

