कूरेभार सुलतानपुर । पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देशन में जनपद के बॉर्डर चेकिंग आदेश होने की जाँच करने पहुँचे एसपी को मौजूद मीले थानाध्यक्ष के साथ सीओ बल्दीराय । इस दौरान एसपी ने थाने का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष समेत पुलिस टीम को अलिज्वेल ही नही उन्हें पुरस्कृत भी किया ।
सोमवार को पुलिस अधिकारी ने बार्डर थानेदार को वाहनों का चेकिंग करने का निर्देश जारी था । बार्डर चेकिंग की हकीकत देखने जिले के पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना पहुँचे कूरेभार थाना क्षेत्र के अयोध्या सीमा जमोली बार्डर । अयोध्या सुलतानपुर बार्डर पर मौजूद सीओ बल्दीराय लाल चन्द्र चौधरी के साथ थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला वाहनों की चेकिंग करते मिले । इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कूरेभार थाने का औचक निरीक्षण भी करने पहुँच गये । अचानक थाने पर पहुँचे पुलिस कप्तान को देख पुलिस कर्मियों में हड़कम मच गया । एसपी ने कार्यालय पहुँचकर कार्यालय का रख रखाव सहित अभिलेखों को बारीकी से जाँच की । शस्त्रागार महिला पुरुष बन्दीग्रह के साथ थाने में बंद वाहनो व पुरुष महिला बैरेग , भोजनालय सहित थाने की साफ सफाई देखा । सीसीटीएनएस ,आईजीआरएस को देखा साथ ही आईजीआरएस मिलते ही मौके पर जाकर तत्काल जाँच करने व निस्तारण करने निर्देश दिया । पुलिस कप्तान को थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला की काबलियत तरफ करते हुए पुलिस टीम को एक हजार एक सौ रुपये पुरुस्कार करते हुए पुलिस को अपने कर्तब्यों का सुचारू रूप से पालन करने का एक संदेश दिया । इस दौरान सीओ बल्दीराय लाल चन्द्र चौधरी , एसओ दुर्गा प्रसाद शुक्ला ,एसआई केपी वर्मा , धनपतगंज चौकी प्रभारी विष्णुकांत शुक्ला सहित पुलिस टीम मौजूद रही ।
Related Posts

