एडीएम ने चकबंदी गांव शमसपुर मलिक फत्ता में लगाई अदालत वादों को सुना टीम के साथ भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम शमसपुर मलिक फत्ता में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के दौरान चल रहे वादों के निस्तारण के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बदायूं सदर चकबंदी क्षेत्र अधिकारी व चकबंदी कर्मचारियों के साथ ग्राम में पहुंचकर अस्थाई न्यायालय स्थापित करते हुए चकबंदी न्यायालय में चल रहे वादों को सुना तथा अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिएl न्यायालय में 38 बाद विचाराधीन हैl अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य सदर चकबंदी क्षेत्राधिकारी रामकेश कटिहार तथा सहसवान चकबंदी कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों के साथ चकबंदी प्रक्रिया में चल रहे ग्राम समसपुर मलिक फत्ता में भूमि धरों के चक काटे जाने तथा रखवा कम हो जाने व दोनों पक्षों द्धारा चकों पर अपना कब्जा को लेकर दोनों पक्षों के असंतुष्ट हो जाने से सहसवान चकबंदी कार्यालय में चल रहे वादों के निस्तारण के लिए एक दिवसीय अस्थाई न्यायालय स्थापित किया गयाl
चकबंदी के ग्राम समसपुर मलिक फत्ता मैं एक दिवसीय अस्थाई न्यायालय की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य न्यायालय में वादों को सुना तथा दोनों पक्षों के साथ विवादास्पद भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया तथा वही अधीनस्थों को दिशा निर्देश देकर वादों को शीघ्र से शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिएl
इस मौके पर उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह सहसवान चकबंदी अधिकारी, अमित कुमार सहायक चकबंदी अधिकारी सहसवान दिनेश शर्मा लेखपाल छत्रपाल चकबंदी सहायक वेदपाल जगदीश यादव सहित चकबंदी के कई लेखपाल एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित थे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!