आरबीपीजी कालेज में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस समारोह

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

मसौली बाराबंकी। खुशहालपुर स्थित सहयोगी आर बी पी जी कालेज परिसर में मंगलवार को कालेज का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना लखनऊ के युवा अधिकारी यमुना प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं कालेज के विद्यार्थियों द्वारा पुष्प वर्षा कर मुख्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि श्री सिन्हा ने कॉलेज के संस्थापक और भू-दाता स्व. प्रेमचन्द्र वर्मा की प्रतिमा का माल्यार्पण करते हुए नमन किया और कोटि कोटि नमन करते हुए कहा कि इस महाविद्यालय को मुकाम पर पहुंचाने के लिए स्व0 वर्मा की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अच्छे काम से जुड़ना बड़ी बात होती है। शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित यह कालेज विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में वरदान साबित हो रहा है।और यह कालेज शिक्षा के साथ साथ विकास में मील का पत्थर साबित हो रहा है। कार्यक्रम समन्वयक समीर सिन्हा ने छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपनी सफलता में माता-पिता एवं गुरूजनों के त्याग को हमेशा याद रखें जिन्होंने आपको आज इस स्थान पर पहुंचाया है। विज्ञान में नित हो रहे परिवर्तनों पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि आज की स्पर्धा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की है, इसलिए ज्ञान को निरन्तर बढ़ाते रहें। नये शोध से अपनी जानकारी बढ़ायें। ज्ञान का उपयोग समाज के लिये करें। समाज ने जो दिया है उसे समाज को वापस करने की प्रवृत्ति बनायें। विशिष्ट अतिथि युवा अधिकारी यमुना प्रसाद ने शिक्षा के सकारात्मक पहलुओं पर कहा की जितना लाभ शिक्षा से मनुष्य ने लिया है, यह तब ज्ञात होत है जब मनुष्य के गुणों का परीक्षण कर उसकी क्षमताओं के उपयेाग पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। और यह भी परखा जाता है कि शिक्षा से कौन सी सीख मनुष्य ने पायी है और अज्ञान के अंधकार को किन अंशो तक दूर कर पाया है। शिक्षा के मूल्यों में वह ताकत है, जिससे मनुष्य सही और गलत में भेदकर समाज को आगे ले जाने का मार्ग अग्रसर होता है। कालेज के प्रबन्धक इंजी0 अरुण कुमार वर्मा,उपप्रबंधक आनन्द कुमार वर्मा,अध्यक्ष सतीशचंद्र, समाजसेवी प्रदीप सांरँग ने मुख्य अतिथि डॉ0 समीर सिन्हा, यमुना प्रसाद व राज्य स्तरीय युवा पुरुस्कार पाने वाले छात्र मो0 मुनीफ व चन्दन कुमार का अंगवस्त्र व प्रतिकचिन्ह देकर स्वागत किया।सहयोगी आरबीपीजी कालेज के प्रबन्धक इंजी0 अरुण कुमार वर्मा ने अथितियों एव स्थापना समारोह में आये हुए लोगो का आभार जताते हुए कहा कि मेरा लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित यह महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र आगे बढ़ते हुए ग्रामीण क्षेत्र के बच्चो को बेहतर एव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर विकास करे। आने वाले समय में बच्चो को तकनीकी शिक्षा देकर प्रतिभाओं में निखार लाये। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य यूपी सिंह, अध्यक्ष सतीश चंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष आनन्द कुमार वर्मा, विनोद गौतम, पारस नाथ वर्मा व्यवस्थापक अनुज कुमार वर्मा, दारा सिंह, चंद्रकांत वर्मा भारी संख्या में लोग मौजूद थे।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!