युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पेड़ से लटका मिला। हत्या या आत्महत्या।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सौतेली मां से खाना बनाने को कहासुनी होने के उपरांत गुस्से में आकर की खुदकुशी।
सहसवान। मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नेथुआ मैं एक 20 वर्षीय युवती शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला। हत्या या आत्महत्या। उसका शव यूकेलिप्टस के बाग में लटका हुआ मिला। रविवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरा मामला मुजरिया थाना क्षेत्र के नैथुआ गांव का है ।गांव निवासी एक युवती का शव गांव के नजदीक ही यूकेलिप्टस के बाग में पेड़ पर दुपट्टे के सहारे रविवार की सुबह लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवती के पिता ने दो शादियां की थी। वह अपनी मां के साथ न रहकर अपनी सौतेली मां के साथ रह रही थी। शनिवार को उसकी सौतेली मां ने उसे खाना बनाने के लिए कहा था, जिसके बाद उसने बाग में जाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की।
मुजरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम द्रष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नही दी गई हैं ।तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

