सरकार द्वारा लोकतन्त्र की हत्या की जा रही है: अहमद हसन चैधरी कलीम उद्दीन उस्मानी के आवास पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। सपा के विधान मण्डल दल के नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन एक निजी कार्यक्रम के तहत माल गोदाम रोड स्थित दरगाह शरीफ हज़रत सय्यद सालार साहू ग़ाज़ी रह0 सतरिख के सचिव चैधरी कलीम उद्दीन उस्मानी के आवास पर पहुचे। पत्रकार वार्ता में कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह सामाजिक ताने बाने को तोड़ने का काम कर रही है लोगों को शान्ति पूर्वक प्रदर्शनों से रोक कर सरकार द्वारा लोकतन्त्र की हत्या की जा रही है। मुख्यमंत्री की भाषा शैली की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है लोगों के पास रोजगार नही है नौजवान बेरोजगार घूम रहा है सड़क की गड्डा मुक्ती योजना सिर्फ कागजों पर है और इसमें भी जम कर घोटाला किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद हसन ने कहा कि जिस तरह आज सभी समाज की महिलाए सीएए, एनआरसी और एन0पी0आर0 के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ शान्ति पूर्ण प्रदर्शन कर रही है उसको जबरन दबाना निन्दनीय है लोकतन्त्र में सभी को अपनी आवाज उठाने का हक है सरकार ने अर्थव्यवस्था को चैपट कर दिया है जनता को मूल-भूत सुविधाए देने में उत्तर प्रदेश सरकार असमर्थ है आने वाले समय में जनता भ्रष्ट सरकार को हटा कर जवाब देगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष उच्च शिक्षा आयोग डाॅ0 फिदा हुसैन, सदर विधायक सुरेश यादव, विधान परिषद सदस्य राजेश यादव राजू, जिलाध्यक्ष सपा हाफिज अयाज अहमद, मौलाना असलम, इमाम कम्पनी बाग, मौलाना इलियास, हफीज भारती, कोषाध्यक्ष प्रीतम वर्मा, ओसामा अंसारी, आशीष सिंह आर्यान, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष चैधरी फरजान उस्मानी, श्रवण यादव एडवोकेट, यूथ बिग्रेड अध्यक्ष यशवन्त यादव रामू, करन कुमार मिश्रा, अशफाक, बाबुल मिश्रा, फौजान उस्मानी, अमित कुमार आनन्द, नदीम खान, सय्यद फैजी, मोहम्मद जुबेर अहमद, मो0 सद्दाम, आदिल, जय प्रताप सिंह, बृजेश कुमार रावत आदि लोग उपस्थित थे।

 

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!