नसीर नगर में प्लास्टिक बाल टूर्नामेंट का आयोजन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी विकास खंड मसौली की ग्राम नसीर नगर में प्लास्टिक बाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में 8 टीमों ने भाग लिया। जिसमे फाइनल मुकाबला शुक्लाई और फतेहसराय की टीम के बीच खेला गया। टॉस हारकर शुक्लाई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 7 ओवरों में 60 रन बनाए।जिसमे कप्तान सुबूर ने 25 और प्रदीप चौहान ने 20 रनो की पारी खेली। फतेहसराय की ओर से अमन और रवि ने 3,3 विकेट लिए।
जवाब में 61 रनो का लक्ष्य हासिल करने उतरी फतेह सराय की टीम मात्र 44 रनो पर सिमट गई। शुक्लाई की ओर से सुबूर ने 3,तुफैल और प्रदीप ने 2,2 विकेट लिए।
इस अवसर पर मुख्य से कुलदीप यादव,सिद्धार्थ चौहान,प्रदीप चौहान,अरुण चौहान,यूसुफ अब्दुल्ला,अरविंद यादव बालाजी,मुन्ना अली, आमिर,प्रमोद यादव,तुफैल,सलीम,अमित यादव,सुधीर यादव,आकाश पाल,विकास पाल समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!