गौमांस तस्करों पर नही दिख रहा योगी सरकार द्वारा चलाये जा रहे बुलडोजर का डर…
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। अपराधियो एव गौवंश तस्करों के विरुद्ध योगी सरकार द्वारा चलाये जा रहे बुलडोजर का डर शायद क्षेत्र के गौमांस तस्करों पर नही दिख रहा है जिसका ही कारण है कि क्षेत्र में आये दिन कहीं न कही गौवंस वध की घटनाएं हो रही है। बीती रात्रि सफदरगंज में गौतस्करों ने गौवध कर मांस उठा ले गये। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडेय ने मौका मुआयना किया तथा मौके पर मौजूद अवशेषों को पुलिस ने मिट्टी में बंद करा दिया।
उल्लेखनीय हो कि प्रदेश में सत्तारूढ़ योगी सरकार के सख्त चेतावनी के बावजूद भी क्षेत्र में गौकशी की घटनाओं पर विराम नही लग रहा है जिन्हें शायद योगी सरकार के बुलडोजर अभियान का डर नहीं है तभी आये दिन कहीं न कही गौवध की घटनाएं होती रहती है। बीती रात्रि गौवध की घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली में हुई अज्ञात गौतस्करों ने गांव के पश्चिम में स्थित बेलवा तालाब के निकट एक गौवंशीय पशु का वध कर मांस को रातोरात गायब कर दिया। भोर में शौच के लिए गये ग्रामीणों ने पड़े खून एव अवशेषों को देखकर हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने अवशेष को मिट्टी से बंद कराते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुँचे अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडेय ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा गौहत्या करने वाले तस्करों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिये हैं। बहरहाल योगी सरकार की तमाम सख्ती के बावजूद रसौली मे गौकशी और गौमांस की बिक्री का धन्धा बंद नही हो पा रहा है ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

