अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत महिलाओं ने बरगद की परिक्रमा कर मांगी दुआएं

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

बाराबंकी। (एसएम न्युज24 टाइम्स) ज्येष्ठ माह की कृष्ण अमावस्या (बरगदही अमावस्या) पर जिले में जगह-जगह बड़ी संख्या में महिलाओं ने बरगद की फेरी लगाकर पूजा अर्चना की। सुखद वैवाहिक जीवन और पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने सोमवार को वट सावित्री व्रत रखकर वट वृक्ष व सोमवारी अमावस्या का व्रत रख बरगद वृक्ष की विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कोरोना वायरस के चलते पिछले 2 वर्षों से महिलाएं घरों में ही इस पूजा को करती थी। लेकिन इस बार महिलाओं में इस त्यौहार को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है। महिलाओं ने पूजा में सर्वप्रथम जल, मौली, रोली, कच्चा सूत, भीगा चना, फूल व धूप चढ़ाया। किसी ने वटवृक्ष के तने पर 7 से 13 फेरी और पीपल वृक्ष के तने पर 113 बार कच्चे सूत से परिक्रमा कर पूजा का फल प्राप्त किया।

बरगद के नीचे पूजा का विधान

सनातन धर्म को मानने वाली महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत और सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से पति पर आए संकट दूर हो जाते हैं। और वह दीर्घायु प्राप्त करता है। दांपत्य जीवन में आने वाले नाना प्रकार के कष्ट भी इस व्रत को रखने से दूर हो जाते हैं। इस व्रत को रखने वाली सुहागिन महिलाएं वट 7 से 13 परिक्रमा और पीपल की 113 फेरी लगाकर विधिवत पूजा-अर्चना करती हैं।

महर्षि नगर में सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा
बाराबंकी। सावित्री बरगदही अमावस्या के पावन पर्व पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इन इलाकों में सुहागिन महिलाओं ने बरगद के पेड़ पर धागा बांधकर विधिवत पूजा की। नगर के महर्षि नगर मोहल्ला में सुबह होते ही महिलाएं अपने साथ पूजन सामग्री लेकर बरगद के पेड़ पर पहुंच गईं। यहां महिलाओं ने विधिवत बरगद के चारो ओर धागा बांधा और मन्नतें मांगीं। महिलाओं ने पति और बच्चों की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान सुहागिनों ने खरबूजा, आम, सुराही व श्रृंगार से जुड़े सामान चढ़ाए तथा पेड़ में धागा बांधकर अपने पति की दीर्घायु के साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

ग्रामीण क्षेत्रों में दिखी महिलाओं की आस्था
बाराबंकी। ग्रामीण क्षेत्र के कस्बा मसौली, बड़ागाँव, बांसा, सफदरगंज, उधौली, त्रिलोकपुर, रानीबाजार, बिन्दौर, सहित जिले भर के ग्रामीण अंचलों में सुहागिनों ने पति की लम्बी उम्र की कामना की। सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा आस्था और विश्वास के साथ सावित्री वट पूजा महिलाओं ने पूरी की है। मंदिरों में वटवृक्ष के नीचे महिलाओं ने पूजा अर्चना की इस दौरान पंडितो द्वारा कहे गए वैदिक मंत्र उच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। वही शहरी क्षेत्र में सुहागिनों ने पति की लम्बी उम्र की कामना की।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

 

Don`t copy text!