एम्बुलेंस में गुज उठी किलकारियां

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। जीवनदायिनी  एम्बुलेंस सेवा सोमवार को एक बार फिर जच्चा बच्चा की जीवनरक्षा करने में सफल रही। छोटा अगानपुर की एक महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। महिला को अस्पताल ले जाते समय एम्बुलेंस में ही किलकारियां गुज उठी। जच्चा बच्चा को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है जो दोनों स्वस्थ है।

सोमवार को छोटा अगानपुर निवासी महिला सुनीता देवी के पति मुकेश कुमार ने 102 पर कॉल किया। कॉल की सूचना मिलते ही सीएचसी सैदनपुर की एम्बुलेंस के पायलट और ईएमटी 09 मिनट में उसके घर पहुंचकर प्रसव से कराह रही महिला को अस्पताल लेकर चल दिये। रास्ते मे ही महिला का प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के बाद ईएमटी ने रास्ते मे एम्बुलेंस को रोककर महिला का सुरक्षित तरीके से प्रसव कराया और एम्बुलेंस में नन्ही परी की किलकारियां गूंज उठी।जांच करने पर पता चला कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है जिन्हें सीएचसी रामनगर मे भर्ती कराया गया है।
ईएमटी पुरन कुमार एव एम्बुलेंस पायलट अमित कुमार कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल में मौजूद स्टाफ के सुपुर्द जच्चा बच्चा कर दिया गया बच्ची व उसकी माँ सुरक्षित है।एंबुलेंस जिला प्रभारी आकाश पाल को दी गई तो उन्होंने भी प्रसंशा की और  परिवार वालो ने एंबुलेंस स्टाफ और इस संस्था को भी बहुत बहुत बधाई दिया

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!