घर में सेंध लगाकर अज्ञात चोंरो ने पांच लाख रूपये से अधिक मूल्य का सामान किया चोरी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
साढ़े तीन लाख की नकदी सहित भारी मात्रा में जेवरात ले गए चोर, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट।
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र में घर में नकब लगाकर चोरों ने लाखों रूपये का माल पार कर दिया। इसमें 3.5 लाख की नकदी भी शामिल है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और लौट आई। जबकि पीडित ने पुलिस को तहरीर भी दी है। जिले के उझानी के बुर्रा फरीदपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह खेती किसानी करते हैं। रविवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी बीच चोरों ने घर पर धावा बोल दिया।
बकौल धर्मेंद्र चोरों ने एक नहीं बल्कि दो कमरों की पिछली दीवार काटी और भीतर दाखिल हो गए। एक-एक करके चोरों ने दोनों कमरे खंगाल लिए और वहां रखा माल-जेवर निकालकर ले गए। सुबह जागने पर परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई तो सभी लोग सन्न रह गए। पीडित के मुताबिक चोर घर में रखे 3.5 लाख रुपये के अलावा सोने की दो चेन, चार अंगूठी, एक पैंडिल निकालकर ले गए। उन्होंने बताया कि करीब पांच लाख से अधिक का माल चोर ले गए हैं। घटना की जानकारी होने पर पीडित ने सबसे पहले यूपी 112 को सूचना दी तो पीआरवी मौके पर जा पहुंची। जबकि इसके बाद उझानी पुलिस ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। हालांकि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज नही हो सका।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

