बेअन्त सिंह के बताये रास्ते पर चले अधिवक्ता: रवीन्द्र नाथ सरदार बेअन्त सिंह की पुण्यतिथि पर बोले जिला जज

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। मुझे गर्व है कि उस जनपद में काम करने का अवसर मिला जहां सरदार बेन्त सिंह जैसे अधिवक्ता रहे है। जिनके व्यक्तित्व से जिला बार एसोसिएशन का इतिहास जुड़ा है। जनपद न्यायधीश रविन्द्र नाथ दुबे ने उक्त बात जिला बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित सरदार बेन्त सिंह की 13वीं पुण्यतिथि समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरदार बेन्त सिंह का यह सिलसिला यूं ही बना रहेगा। यह तभी संभव है जब आप उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलेंगे। आप सब की तरफ से यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर गांधीवादी राजनाथ शर्मा ने गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट की स्मारिका जनपद न्यायधीश रविन्द्र नाथ दुबे को भंेट की। सभा की अध्यक्षता करते हुए जिला बार के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा ने कहा कि दादा सरदार बेन्त सिंह ने जिला बार के अध्यक्ष के रूप में वकीलों के मान, सम्मान और गरिमा बढ़ाने का कार्य किया। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री रितेश मिश्रा ने कहा कि सरदार बेन्त सिंह जब जिला बार अध्यक्ष थे उस समय मेरे पिता अवध बिहारी मिश्रा महामंत्री थे। उन्होंने कहा कि सरदार बेन्त सिंह से बहुत कुछ सीखने का सौभग्य प्राप्त हुआ। वरिष्ठ गांधीवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा ने सरदार बेन्त सिंह के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा अपने अनुभव साझा किए। सभा का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता हुमायूं नईम खान ने व्यक्त किया तथा सरदार बेन्त सिंह के पुत्र सरदार आलोक सिंह एवं सरदार राजा सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला बार के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, जगत बहादुर सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, मुचकुन्द सिंह, सुरेन्द प्रताप सिंह ‘बब्बन‘, योगेन्द्र वर्मा, हरीश अग्निहोत्री, भरत यादव, हाईकोर्ट के अधिवक्ता सरदार जगजीत सिंह, सरताज अली अंसारी, उपाध्यक्ष मोहन सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता, रमन द्विवेदी, आदि तमाम अधिवक्ताओं एवं प्रबुद्धजनों ने सरदार बेन्त सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!