सरदार बेन्त सिंह का व्यक्तित्व इतिहास से जुड़ा रहा: जिला जज

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

जिला जज व बार अध्यक्ष सहित अधिवक्ताओं ने स्व. सरदार बेन्त सिंह को किया याद

बाराबंकी। मुझे गर्व है कि उस जनपद में काम करने का अवसर मिला जहां सरदार बेन्त सिंह जैसे अधिवक्ता रहे है। जिनके व्यक्तित्व से जिला बार एसोसिएशन का इतिहास जुड़ा है। सरदार बेन्त सिंह का यह सिलसिला यूं ही बना रहेगा। यह तभी संभव है जब आप उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलेंगे। जनपद न्यायधीश रविन्द्र नाथ दुबे ने उक्त बात जिला बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित सरदार बेन्त सिंह की 13वीं पुण्यतिथि समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर गांधीवादी राजनाथ शर्मा ने गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट की स्मारिका जनपद न्यायधीश रविन्द्र नाथ दुबे को भंेट की। सभा की अध्यक्षता करते हुए जिला बार के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा ने कहा कि दादा सरदार बेन्त सिंह ने जिला बार के अध्यक्ष के रूप में वकीलों के मान, सम्मान और गरिमा बढ़ाने का कार्य किया। सभा का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता हुमायूं नईम खान ने व्यक्त किया तथा सरदार बेन्त सिंह के पुत्र सरदार आलोक सिंह एवं सरदार राजा सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गांधीवादी राजनाथ शर्मा, जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री रितेश मिश्रा, जिला बार के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, जगत बहादुर सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, मुचकुन्द सिंह, समाजसेवी अंकुर माथुर, पाटेश्वरी प्रसाद, शिवचरण गौतम, सिटी इं. काजेल प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह, सरदार अवतार सिंह, सरदार मंजीत सिंह, यशवन्त सिंह, संजय गुप्ता, खुशीराम यादव, मनोज श्रीवास्तव ‘हैप्पी‘, दानिश सिद्दीकी एड., नवीन रस्तोगी, रोहित निगम, अमित सिंह, प्रदीप पाण्डेय, दारा यादव आदि तमाम अधिवक्ताओं एवं प्रबुद्धजनों ने सरदार बेन्त सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!