पुलिस यार्ड के लिए सुरक्षित की गयीं भूमि ,कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार यादव ने फावड़ा चलाकर किया भूमि पर खाई बंधवाने का कार्य

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत बड़ागांव में प्रस्तावित पुलिस यार्ड के निर्माण के लिए चिन्हित भूमि पर खाई बंधवाने का कार्य कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार यादव ने फावड़ा चलाकर किया। इस दौरान पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित तकनीकी सहायक आदि लोग मौजूद रहे।

उल्लेखनीय हो कि जिले के समस्त थानों में मुकादमो में पंजीकृत, दुर्घटनाग्रस्त है या अन्य किन्ही शासकीय कारणों से जब्त कर वाहनों थानों में खडा किया गया हैं। थानों को कबाड़ मुक्त बनाने के लिए ग्राम पंचायत बड़ागांव में करीब 42 बीघे में पुलिस यार्ड का निर्माण कार्य प्रस्तावित है पुलिस यार्ड बन जाने के बाद जनपद के सभी थानों के वाहन यार्ड में खड़े किये जायेंगे। राजस्व अभिलेखों में पुलिस यार्ड के लिए सुरक्षित की गयीं भूमि की मेड़बन्दी के लिए गत शनिवार को थाना समाधान दिवस में मौजूद जिलाधिकारी डॉ0 आदर्श सिंह एव पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स से प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने मांग की थी जिलाधिकारी के निर्देश पर खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 सँस्कृता मिश्रा ने ग्राम पंचायत सचिव एव तकनीकी सहायक से अभिलम्ब खाई बंधाने का कार्य शुरू करने के निर्देश जारी किये। पुलिस यार्ड की खाई बांधने का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। उपनिरीक्षक कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार यादव एव ग्राम पंचायत सचिव मो0 आकिब जमाल ने फावड़ा चला कर खाई निर्माण का कार्य शुरू किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, तकनीकी सहायक सूरज प्रसाद, राजेश कुमार, विपिन कुमार, पप्पू गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!