एजुकेशन फाउंडेशन ने मेले का किया आयोजन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। विकास खण्ड सिद्धौर क्षेत्र के ग्राम पंचायत हाजीपुर में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा रेडिनेश मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों के शरीरिक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, गणित विकास, आदि का स्टॉल लगाकर बच्चों का ज्ञानार्जन किया। इस दौरान कक्षा एक और दो के बच्चों के माता व पिता अपने अपने बच्चों की दक्षता व क्षमता का मूल्यांकन करने व जानने के लिये उत्सुक दिखाई दिए। रेडिनेश मेले में प्रथम संस्था के कृष्ण चन्द्र सिंह, सदानन्द राय के अलावा गांव के आगनबाड़ी कार्यकत्री अभिभावक बच्चे व गाँव के सहयोगी स्वयं सेवी समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!