बेटियों को ताइक्वांडो जरूर सीखना चाहिए: राकेश धानुक ताइकांडो प्रशिक्षक को किंग जॉर्ज की प्रधानाचार्या ने किया सम्मानित
शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053
बाराबंकी। आत्मरक्षा कौशल आपको स्थिर बनाने के बजाय लड़ने के लिए तैयार करते है। सीखने के लिए ऐसी संस्थाएं एकदम सही जगह है जिसमें यह सिखाया जाता है कि हमलावर के खिलाफ एक प्रभावशाली लड़ाई कैसे लड़ी जा सकती है। किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज में ताइक्वांडो प्रशिक्षक राकेश कुमार गांव द्वारा बच्चों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताइकांडो प्रशिक्षक राकेश कुमार धानुक को किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रोमा तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक राकेश कुमार धानुक के अनुसार महिलाओं और बेटियों को ताइक्वांडो जरूर सीखना चाहिए। इससे समाज के अंदर बढ़ते अपराध से बालिकाएं व महिलाएं आसानी से निपट सकती हैं। महिलाएं कमजोर नहीं है। आज लगभग हर इंसान किसी न किसी रूप में खुद को असुरक्षित महसूस करता है। इसलिए खुद को इतना मजबूत और योग्य बनाओ कि आप हमेशा खुद को सुरक्षित महसूस करें।
शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053

