पिकप की टक्कर से मंदिर की छत हुई क्षतिग्रस्त ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस बीच-बचाव में जुटी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सूरतगंज, बाराबंकी। अनियंत्रित पिकप वाहन मंदिर से जा टकराई जिससे मंदी की छत क्षतग्रस्त हो गई। मंदिर परिसर में किसी व्यक्ति के न होने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। विदि हो कि मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र सूरतगंज चौकी के अन्तर्गत जगजीवनापुर गांव में हनुमान मंदिर स्थित है। जहां बीती रात पिकप वाहन अनियंत्रित होकर मंदिर के खम्भे से जा टकराया। अक्कर इतने जो की थी कि मंदि की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा जानबूझकर करीब 1 बजे रात को मन्दिर में टक्कर मारी गई है। जिसकी वजह से हनुमान जी का मन्दिर क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसकी सूचना सुबह आग की तरह फैल गई। जिसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। जो हिंदू धर्म की आस्था का प्रतीक हनुमान मंदिर टूटने से क्षेत्र में काफी आक्रोश देखा गया। बात बिगड़ते देख वाहन मालिक शमसुल पुत्र मो. अतीक ने क्षतिग्रस्त मंदिर को पुनः जल्द से जल्द बनवाने को राजी हुए। इस पूरे मामले पर सूरतगंज चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए पूरे मामले को गंभीरता से लिया और दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सुलह समझौते किया। इस सम्बंध में चौकी प्रभारी पसुपति नाथ तिवारी ने बताया की हिन्दू संगठनों सहित भाजपा नेताओं ने सुलह कर लिया। इस सुलह के दौरान वादी प्रतिवादी के साथ सूरतगंज ग्राम प्रधान व मंदिर के पुजारी व वाहन मालिक के बीच सुलहनामा किया गया है कि तत्काल मंदिर के बरामदे का निर्माण करवा देंगे। ऐसे में कही न कही पुलिस की सूझबूझ के चलते एक बड़ा विवाद होते-होते टल गया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!