अधिकारियों ने बैठक में भेजे बाबू, डीएम ने लगाई फटकार

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। बैठक में लिपिकों के आने पर डीएम भड़क गईं। उन्होंने सख्त नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि आइंदा से ध्यान रहे कि बैठक में अधिकारी स्वयं आएं। यदि स्वयं न आकर बाबुओं को भेजा तो अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी, साथ ही बैठक में उनके स्थान पर आने वाले व्यक्ति पर भी गाज गिरेगी। इसके अलावा उन्होंने राजस्व वसूली लक्ष्यों को शतप्रतिशत पूर्ण करने पर अधिकारी विशेष ध्यान दें। उन्हांने लक्ष्यो को शतप्रतिशत पूर्ण न करने पर नाराजगी जताई है।
सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिलाधिकारी दीपा रंजन ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया व अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ सप्ताहिक समीक्षा कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की। डीएम ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि वित्तीय लक्ष्य प्रत्येक दशा में पूर्ण होने चाहिए। उन्होने विधुत अभियन्ता को निर्देश दिए कि बिजली वसूली में बिजली सखी से कराने पर विशेष जोर दिया जाए। प्रत्येक अधिकारी से समय अपना लक्ष्य अवश्य पूर्ण कर लें।  उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाउसहोल्ड की वसूली की जाए। इस अवसर पर समस्त उप जिलाधिकारी एवं अधीशासी अधिकारी मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!