शुद्ध पेयजल से मिलेगा बीमारियों से छुटकारा: उपेन्द्र रावत ‘जल जीवन मिशन-हर घर नल‘ परियोजना का सांसद ने किया शुभारंभ

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली के अंतर्गत सांसद आदर्श गाँव शाहपुर कड़ेरा में जल जीवन मिशन-हर घर नल से जल योजना का भूमि पूजन जिले सांसद उपेन्द्र सिंह रावत जी के कर कमलों द्वारा किया गया। यह परियोजना सांसद के प्रयास से जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत शाहपुर ग्राम में वर्ष 2021-22 मे स्वीकृत हुई है, यह योजना सौर ऊर्जा से संचालित की जायेगी। योजना की तकनीकी स्वीकृत उ०प्र० जल निगम (ग्रामीण) विभाग द्वारा एवं वित्तीय स्वीकृति एस०एल०एस०एस०सी०के पश्चात धनावंटन केन्द्र सरकार द्वारा किया गया है। योजना की स्वीकृत लागत रू० 311.12 लाख है, जिसके अन्तर्गत एक नग शिरोपरि जलाशय 200 किली० क्षमता/18 मीटर स्टेजिंग, 01 नग पम्प हाउस कम क्लोरोनोम, 01 नग स्टाफ क्वार्टर, राइजिंग मेन 30 मीटर तथा 7.868 किमी वितरण प्रणाली, बाउण्ड्रीवाल एवं 573 नग गृहजल संयोजन कराये जाने का कार्य प्रस्तावित है। भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद उपेन्द्र सिंह रावत जी ने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत एक राजस्व ग्राम शाहपुर तथा तीन मजरे क्रमशरू शाहपुर, भीट एवं कडेरा सम्मिलित है। योजना के निर्माण से ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल से लाभान्वित किया जा सकेगा और ग्राम वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने से जल जनित बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकेगा। इसी के क्रम में विकास खण्ड बंकी के अंतर्गत जरहरा ग्राम में परियोजना का शुभारम्भ सांसद जी द्वारा किया गया। यह योजना भी सौर ऊर्जा से संचालित की जायेगी। तथा इसकी स्वीकृत लागत रू0 321.41 लाख है, जिसके अन्तर्गत एक नग शिरोपरि जलाशय 175 किली० क्षमता/16 मीटर स्टेजिंग, 01 नग पम्प हाउस कम क्लोरोनोम, स्टाफ क्वार्टर-01 नग, राइजिंग मेन 30 मीटर तथा 9.691 किमी० वितरण प्रणाली, बाउण्ड्रीवाल एवं 485 नग गृहजल संयोजन कराये जाने का कार्य प्रस्तावित है। इसके अन्तर्गत दो राजस्व ग्राम जरहरा एवं इनामीपुर तथा चार मजरे कमशः जरहरा, इनामीपुर, कटरा एवं रतनपुर सम्मिलित है। इस अवसर पर संजय कुमार गुप्ता अधिशाषी अभियंता उ०प्र० जल निगम, ए.के राव सहायक अभियंता उ०प्र० जल निगम, संदीप कुमार शुक्ला प्रोजेक्ट मैनेजर.सी.पी. शर्मा, सुशील रावत जिलाध्यक्ष पारख महासंघ, संजय अवस्थी मंडल अध्यक्ष जैदपुर, अरुण वर्मा मण्डल अध्यक्ष हरख सुरेन्द्र चौहान मण्डल उपाध्यक्ष, दशरथ लाला मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा,राजित राम बूथ अध्यक्ष, रामहेत बूथ अध्यक्ष, अम्बरीश रावत, सीताकांत वर्मा, शिवराम नेता, लल्लन रावत, संतोष रावत सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहें ।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!