नव उमंग साहित्य संस्थान में हुआ कवियों का अलंकरण
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। नव उमंग साहित्य संस्थान का अलंकरण समारोह व विराट कवि सम्मेलन शनिवार को मंगलपुर स्थित साधन सहकारी समिति के प्रांगण में हुआ। सेवानिवृत्त उप बेसिक शिक्षा अधिकारी माता प्रसाद अवस्थी की अध्यक्षता व सुनील वाजपेयी शिवम् के संचालन में कार्यक्रम के प्रथम सत्र में शामली के वरिष्ठ कोषाधिकारी ज्ञानेन्द्र पाण्डेय अवधीमधुरस द्वारा रचित मोहन चालीसा का विमोचन शिक्षाविद माता प्रसाद अवस्थी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील सिंह व वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भइया आदि द्वारा किया गया। इसके अलावा प्रबंध काव्य कृत माँ के लिए रचनाकार वेद प्रकाश सिंह प्रकाश को शिक्षाविद माता प्रसाद अवस्थी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नव उमंग साहित्य संस्थान द्वारा मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र व फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में हुए कवि सम्मेलन का संचालन कवि पुनीत पाण्डेय आफत ने किया। श्रवण बाजपेयी की वाणी वंदना से शुरू हुए कवि सम्मेलन में गीतकार रवीन्द्र रंजन फिरोजाबादी ने मेरे ताबीज में देखो पुरखों की दुआएं हैं,,नुमाइश की दुकानों से चलो मुर्दे खरीदेंगे, आदि से श्रोताओं को विभोर किया।वहीं रायबरेली के जमुना प्रसाद पाण्डेय अबोध ने योगी बाबा तुम द्वापर के कृष्ण-कन्हैया अह्यिू, तब देवकी के भइया रहेव आजु अपर्णा के भइया अह्यिू सुनाया। कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैय्या ने कोरोना तथा चुनावी गीत से दिल मोह लिया। वहीं गजलकार गुरू प्रसाद अरुण ने आओ तूफान जगाएं तो ज्ञानेन्द्र पाण्डेय अवधीमधुरस ने फूल से गन्ध मत अलग कीजिए गीतों से समाँ बाँध दिया।हास्य व्यंग्य के सशक्त हस्ताक्षर सुनील वाजपेयी शिवम् ने भइया बड़ी गरमी है,,व अब को चढ़ि पाई यहु पहाड़ जैसी रचनाओं से वर्तमान स्थिति पर कटाक्ष किया।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

