बाराबंकी। जिला प्रशासन द्वारा भूमाफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही जारी है। पिछले एक पखवारे के अन्दर कई बड़े भूमाफियाओं के विरुद्ध बुलडोजर बाबा गरज चुके हैं और सरकारी जमीनों पर काबिज लोगों के मकान भी ध्वस्त हो चुके हैं। शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिला मजिस्टेªट सुमित यादव ग्राम रेनहुआ पल्हरी में गाटा सं-776 पर अवैध कब्जा करके प्लाटिंग करने वाले शीला पत्नी अवधेश वर्मा और मनोकामनी पत्नी रामलखन निवासी जैनाबाद मजरे गोयला परगना महोना जिला लखनऊ द्वारा किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। श्री यादव ने यह भी बताया कि इस सम्बन्ध में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे करने वाली शीला और मनोकामिनी को नोटिस दी गयी थी लेकिन उस नोटिस पर इन लोगों ने अमल नही किया। इसी के तहत शनिवार को बुलडोजर द्वारा अवैध निर्माण ढहा दिया गया है। सुमित यादव के साथ में अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत सजय कुमार, नायब तहसीलदार नवाबगंज केपी सिंह, अवर अभियंता जिला पंचायत, एसपी शर्मा, लेखपाल सुनील शुक्ला, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, राघवेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस चौकी माती के कर्मी मौजूद थे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

