6 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। रिश्तों की मर्यादा को तार तार करते हुए चचेरे मामा ने अपनी ही 6 साल की मासूम भांजी को हवस का शिकार बना डाला। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं मासूम के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। देवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िताके पिता की माने तो वह परिवार समेत अपनी ससुराल में ही रहता है। घर के पड़ोस में ही उसका चचेरा ससुर अपने लड़के रामू प्रजापति के साथ रहता है। आज जब उसका चचेरा ससुर किसी काम से घर से बाहर गया था तो घर को अकेला पाकर रामू ने उनकी 6 साल की मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर घर ले गया और उसके साथ मुंह काला कर डाला। मासूम बच्ची की चीख पुकार सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी रामू सबको आता देख मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिए अधीक्षक अनुराग वत्स ने पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना करने के बाद बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी रामू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफतारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफतरी कर लिया जाएगा।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

