पं अमन मयंक शर्मा ने बदायूं में वेदामऊ विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु मंत्री असीम अरुण को दिया ज्ञापन।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं गौरव क्लब एवं बदायूं गौरव महोत्सव समिति के तत्वाधान में बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूं गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने बदायूं जनपद में वेद विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण को दिया।बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूं गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने कहा कि बदायूं जनपद का प्राचीन नाम वेदामऊ रहा है।वेदों के अध्ययन का प्रमुख केंद्र बदायूं जनपद रहा है।अतः बदायूं जनपद के ऐतहासिक महत्व को देखते हुए जनपद बदायूं में वेदों एवं संस्कृत भाषा के अन्य महान ग्रंथों के अध्ययन एवं अध्यापन हेतु वेदामऊ विश्वविधालय की स्थापना की जाए।जिससे बदायूं जनपद अपना खोया हुआ गौरव पुनः प्राप्त कर सके।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता जी ,सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता,दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया,बिलसी विधायक हरीश शाक्य सहित बदायूं गौरव क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

