सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पहुँची केंद्रीय मंत्री सुश्री प्रतिभा

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। केंद्रीय सामाजिक न्याय एव अधिकारिता राज्यमंत्री प्रतिभा भौमिक ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव का निरीक्षण कर अस्पताल परिसर में नीम का पेड़ रोपित कर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पहुँची केंद्रीय मंत्री सुश्री प्रतिभा भौमिक का प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, सीएचसी अधीक्षक डॉ0 संजीव कुमार सहित कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए ओपीडी, कोल्ड चैन, दवा वितरण कक्ष, टीकाकरण कक्ष एव प्रसव कक्ष का जायजा लिया। तथा लेबररूम में भर्ती प्रसूताओ से पौष्टिक भोजन मिलने और प्रसव के उपरांत छुट्टी मिलने के बारे में जानकारी ली। उपकरण के रखरखाव, जांच करने के तौर तरीकों, दवा वितरण करने तथा पर्चा बनवाने आदि के बारे में जानकारी लेते हुए जरूरी टिप्स बताये। सीएचसी परिसर की सफाई व्यवस्था को भी परखा और सराहना की। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल परिसर के हर्बल गार्डन में नीम का पेड़ रोपित कर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान सांसद उपेंद्र सिंह रावत, हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, जिलाध्यक्ष शंशाक कुशमेश, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अधिकारी डॉ0 रामजी वर्मा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विनोद कुमार दोहरे, सीएचसी अधीक्षक डॉ0 संजीव कुमार, डॉ0 सर्वेंद्र कुमार, डॉ0 प्रीति वर्मा, डॉ0 आर एन वर्मा, डॉ0 हारून रशीद अतीकी, मौजूद रहे।

क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का किया स्वागत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव के निरीक्षण में आयी केंद्रीय मंत्री सुश्री प्रतिभा भौमिक का भाजपा नेता राजकुमार सोनी, आशीष वर्मा, केवल प्रसाद वर्मा, राम लखन रावत, राकेश कश्यप, सुरजन सिंह यादव, राहुल वाल्मीकि, रामू वर्मा ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया तथा पर्यावरण प्रेमी आशीष कुमार वर्मा ने गमले में लगा पेड़ भेंट कर स्वागत किया।
 प्रयोगशाला सहायक ने स्वयं की लिखी मकड़जाल पुस्तक को किया भेंट
सीएचसी निरीक्षण के दौरान प्रयोगशाला सहायक आलोक दुबे ने स्वयं की लिखी हुई मकड़जाल पुस्तक को भेंट किया इस पुस्तक के लेखक एल ए आलोक दुबे को सचिवालय से एक लाख रुपये का पुरस्कार मिल चुका है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!