20 दिन बाद राज्य महिला आयोग के हस्ताक्षेत्र के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके परिवार के छह आरोपियों पर बलवा समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस लापता किशोरी की बरामदगी में जुटी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण और विरोध में उसके परिवार को पीटने के मामले में जब सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की। तब पीड़ित परिवार ने राज्य महिला आयोग को पूरे मामले से अवरगत कराया। 20 दिन बाद राज्य महिला आयोग के हस्ताक्षेत्र के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके परिवार के छह आरोपियों पर बलवा समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस लापता किशोरी की बरामदगी में जुट गयी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बाबा कॉलोनी निवासी एक महिला की तहरीर पर दर्ज हुये मुकदमे के मुताबिक, 21 मई को उनकी बेटी को पड़ोस के मोहल्ला का रहने वाला रोहित पुत्र सुरेंद्र बहला फुसलाकर अपरहण कर ले गया था। खोजबीन के बाद जब रोहित के बारे में जानकारी हुयी तो वह और उनके परिवार के लोग उसके घर शिकायत करने पहुंचे। इस दौरान रोहित के घर पर आधा दर्जन लोग मौजूद मिले। महिला ने जब उन लोगों से रोहित के बारे में जानकारी ली। इस पर उन लोगों का कहना था कि उनकी बेटी भगाने में सभी की भागीदारी है। जो तुम्हें करना है कर लो। विरोध करने पर गाली गलौज करने लगे। इसके बाद रोहित के परिजन हाथ में लाठी डंडा लेकर घर से बाहर आये और अचानक हमला बोल दिया। आरोपियों ने महिला, उनकी बेटी और पति के लिये जमकर पीटा। जिसमें सभी लोग घायल हो गये। महिला ने इस मामले की शिकायत मंडी चौकी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की। थकहार किशोरी के मां ने इस मामले की शिकायत राज्य महिला आयोग से की। राज्य महिला आयोग ने मामला का संज्ञान लेते हुये सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुये लापता किशोरी की बरादगी के निर्देश दिये। आदेश पर पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित के खिलाफ अपहरण, जबकि उसकी मां, उसकी बहन रोशनी, उसके पिता सुरेंद्र, चाचा देवेंद्र और चचेरे भाई निखिल के खिलाफ बलवा, मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!