सोता रहा परिवार, चोरो ने उडाया लाखों रूपये का माल। 50 हजार की नकदी सहित जेवरात ले गए चोर, फॉरेंसिक टीम ने की जांच।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र में सक्रिय चोरों ने एक घर खंगाल डाला। परिवार के मुखिया समेत अन्य सदस्य सोते रहे, जबकि चोरों ने वहां रखे 50 हजार रुपये के अलावा जेवरात निकालकर ले गए। पीडित ग्रह स्वामी के मुताबिक, चोर लगभग 8 से 9 लाख रूपये का माल ले गए हैं। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। बसोमा गांव के रहने वाले जोरावर साहू संपन्न किसान हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया, रात को वह घर की छत पर परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात किसी वक्त चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गए। अलमारी में रखी सोने की 2 चेन, 4 अंगूठी, 2 जोड़ी झाले के अलावा चांदी की तगड़ी, 8 सिक्के, 3 जोड़ी पायजेब के अलावा बिछिया और 50 हजार कैश निकालकर ले गए। पीडित ग्रह स्वामी के मुताबिक, आधी रात को लगभग 2 बजे वह किसी काम से नीचे आए तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है। दरवाजा भी खुला हुआ था। शोर मचाने पर परिजनों समेत आसपास इलाके के लोग भी वहां आ पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद 112 पीआरवी घटनास्थल पर जा पहुंची।
चोरी की सूचना मिलने पर उझानी कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची घटना स्थल मुआयना किया। बताया जाता है कि वारदात को अंजाम देकर चोरों ने पास के ही एक खेत में जेवरात के खाली पर्स फेंक दिए। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही पीडित ग्रह स्वामी ने कोतवाली मे अज्ञात चोरो के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

