बरेली-मथुरा हाइवे पर चलते ऑटो में काटी मैंथा व्यापारी की जेब। पुलिस जांच में जुटी

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984

बदायूं। रविवार देर शाम मैंथा व्यापारी की चलते आटो में जेब काट ली गई। जेब-कतरा वारदात को अंजाम देकर आटो से उतरकर भाग निकला। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं इस शातिर की तलाश शुरू कर दी है। पीडित के मुताबिक आरोपी जेब में रखे पचास हजार रुपये लेकर भागा है। घटना थाना सिविल लाइंस इलाके में हुई। सहसवान कोतवाली इलाके के गांव कोल्हार में रहने वाले खालिद मैंथा का कारोबार करते हैं। रविवार को वह यहां के लोकल व्यापारियों से तकादा करने आए थे। लौटते वक्त उनकी जेब में पचास हजार रुपये थे। बताया जाता है कि व्यापारी के पीछे शातिर कलेक्ट्रेट तिराहे से लग गया। जिस आटो को रोककर वह बैठे, शातिर भी उसी में सवार हो गया। जबकि रास्ते में उनकी जेब में रखी नकदी पार कर दी। वहीं राजकीय मेडिकल कालेज पर आटो धीमा कराकर उतर गया। अचानक उतरकर भागने पर व्यापारी को शक हुआ और जेब टटोली तो पता लगा कि पचास हजार रुपये पार किए जा चुके हैं। पीडित ने बताया कि शातिर के पीछे उसका एक बाइक सवार साथी भी था। जैसे ही वह आटो से उतरा, बाइक सवार उसे अपने साथ लेकर निकल भागा। इधर, मामले की जानकारी पर शेखूपुर चौकी प्रभारी प्रभात कुमार समेत पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा।  फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि शातिर का साथी अपाचे बाइक पर सवार था। एस.आई प्रभात कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984

Don`t copy text!