प्रतिभावान श्रद्धा अवस्थी को राजू भैया ने किया सम्मानित हाई स्कूल की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली श्रद्धा अवस्थी सम्मानित
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
हैदरगढ़ बाराबंकी। यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक हासिल कर हैदरगढ़ में उत्कृष्ट सफलता पाने वाली सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा श्रद्धा अवस्थी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। उक्त बात सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया ने आज श्रद्धा अवस्थी को नगर में सम्मानित करते हुए कही। सामाजिक कार्यकर्ता राजू भैया ने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा श्रद्धा अवस्थी ने हाई स्कूल की परीक्षा में तहसील में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके यह साबित कर दिया है कि एक आम बेटी भी बड़ी सफलता हासिल कर सकती है। उन्होंने श्रद्धा को बधाई देते हुए कहा कि आगे भी वे अपनी शिक्षा में इसी तरह का प्रदर्शन करती रहें। जिससे कि उन्हें देखकर अन्य छात्र छात्राएं भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े। राजू भैया ने श्रद्धा अवस्थी की सफलता के लिए सरस्वती विद्या मंदिर परिवार हैदरगढ़ एवं प्रधानाचार्य ओपी सिंह को भी बधाई दी है। इस दौरान 90ः अंक पाकर सफलता का इतिहास रचने वाली श्रद्धा अवस्थी ने बताया कि यह सफलता उसे कड़ी मेहनत करके मिली है। जिसके लिए उनके शिक्षकों एवं उनके माता-पिता व परिजनों का काफी सहयोग रहा है। श्रद्धा अवस्थी के सम्मान के दौरान मौके पर दान बहादुर कनौजिया, हिमांशु श्रीवास्तव, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद शाकिर, सिद्धि द्विवेदी, सत्यम कुमार, अयोध्या प्रसाद, परशुराम अवस्थी, अतुल सिंह, शिव प्रताप सिंह, संदीप दीक्षित, श्रीकांत द्विवेदी, श्रद्धा दिक्षित सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

