भारत की जांच एजेंसियां बनी सत्तारूढ़ दल की एजेंट: रणधीर सिंह सुमन

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। देश के अंदर गौरवशाली इतिहास रखने वाली सेना का ठेकाकरण अग्निपथ जैसी योजना द्वारा किया जा रहा है। जिसका कोई औचित्य नहीं है, इससे साबित होता है कि सरकार के पास वेतन, भत्ते, देने के लिए रुपए नहीं है। यह बात ऑल इंडिया किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर सिंह सुमन ने संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पुलिस सीबीआई, ईडी, आयकर आदि जैसी संस्थाएं सत्तारूढ़ दल की एजेंट की भूमिका में आ चुकी हैं। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव बृजमोहन वर्मा ने कहा कि देश में मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार की हालत खराब है गरीब, किसान, बेरोजगार छात्र आत्महत्या तक कर रहे हैं देश और संविधान के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को नष्ट किया जा रहा है, देश व प्रदेश की और से देश की सरकारें देश में धार्मिक उन्माद को बढ़ावा दे रही हैं। पार्टी के जिला सचिव शिवदर्शन वर्मा ने कहा कि कानून का राज नहीं रह गया है किसानों की फसलों को छुट्टा जानवर चर रहे हैं सरकार सिर्फ अडानी-अंबानी के लिए ही कार्य कर रही है। किसान सभा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि नहरों की सफाई नहीं हुई है बिजली कटौती जारी है, कृषि उत्पादन उत्पादों के लिए खरीद गारंटी कानून बनाने में सरकार अभी तक असफल है। किसान सभा के कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार वर्मा के नेतृत्व में 5 सूत्री ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को दिया। उक्त किसान सभा के कार्यक्रम में सुमित सिंह, अमर सिंह, अमित सिंह, संदीप तिवारी, दीपक शर्मा, राम नरेश वर्मा, गिरीश चंद्र, श्याम सिंह, मिथिलेश कुमार, महेंद्र यादव, सर्वेश यादव, अंकुल वर्मा आदि प्रमुख लोग थे।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!