आसपा के जिला प्रभारी बने वसीह हैदर महिला विंग की जिलाध्यक्ष पिंकी यादव सहित दर्जनों पदाधिकारी हुए मनोनीत
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। आजाद समाज पार्टी की कार्यकारणी के पुनर्गठन को लेकर जिला कार्यालय में मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें वसीह हैदर को जिला प्रभारी और पिंकी यादव को जिला अध्यक्ष महिला विंग, ज्ञानवती को जिला प्रभारी महिला विंग आजाद समाज पार्टी सहित दर्जनों पदाधिकारियों की नियुक्त की गई। इस मीटिंग मे पार्टी के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। जिस पर जिला अध्यक्ष हरिनंदन सिंह गौतम ने कहा कि हम लोगो को पार्टी और समाज के लिय निःस्वार्थ भाव से कार्य करके आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर को मजबूत बनाना होगा। इस कार्यक्रम में कमलेश भारती, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष शिवबरन सिंह, गौरव रावत, धर्मेंद्र कुमार, सोनू वंशकार, बलराम नायक, रवि पासवान सहित दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

