दातागंज मे युवक को गोली मारी, पुलिस मान रही संदिग्ध।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

दातागंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात युवक को कुछ लोगों ने गोली मार दी। घायल ने गांव के ही कुछ लोगों पर हमले का आरोप लगाया है।

बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात युवक को कुछ लोगों ने गोली मार दी। घायल ने गांव के ही कुछ लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा। घटना गांव केशोपुर जाने वाले मार्ग पर गोटिया रामनारायण के समीप की है। केशोपुर गांव निवासी प्रमोद 35 वर्ष अपने खेत पर था। आरोप है कि इस दौरान गांव के दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे और उसे घेरकर गोली मार दी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर यूपी 112 की पीआरवी मौके पर जा पहुंची। पुलिस घायल को कोतवाली लेकर आई, जबकि यहां से उसे सीएचसी में भर्ती करा दिया गया। वहीं देर रात उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। घायल की हालत में सुधार बताया जा रहा है। दातागंज इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि प्रमोद के कंधे में छर्रे लगे हैं। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल घटनाक्रम संदिग्ध लग रहा है। फिर भी पूरे मामले की जांच की जा रही है। तहरीर नहीं आई है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!