तमंचे की दम पर भैंस ले गये बदमाश, पीछा करने पर किया पथराव।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
इलाके में भैंस के अपहरणकर्ता सक्रिय हैं। 24 घंटे के भीतर इलाके में भैंस चोरी की दूसरी वारदात को बदमाशों ने न केवल अंजाम दिया बल्कि ग्रामीणों मे दहशत भी कायम की।
बदायूँ। फैजगंज बेहटा के इलाके में भैंस के अपहरणकर्ता सक्रिय हैं। 24 घंटे के भीतर इलाके में भैंस चोरी की दूसरी वारदात को बदमाशों ने न केवल अंजाम दिया बल्कि ग्रामीणों के पीछा करने पर पथराव किया। जिससे कई ग्रामीण चोटिल हो गये। भैंस ले जाने के बाद पुलिस पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। बीती रात को थाना क्षेत्र के गांव गनगोली में पिकअप से आये बदमाशों ने किसान ओमप्रकाश की पशुशाला पर धावा बोल दिया। किसान रोजाना की तरह अपने परिवार के साथ अपनी पशुशाला में सो रहा था। बदमाशों ने जैसे ही खूंटे पर बंधी भैंस खोलकर पिकअप में लादना शुरू किया तो आहट सुनकर ओमप्रकाश की आंख खुल गयी। परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी कुछ बदमाशों ने ओमप्रकाश व परिजनों पर तमंचा अड़ा दिया। इसके बाद भैंस को पिकअप गाड़ी में भर लिया और भागने लगे। ग्रामीणों ने जब बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने ग्रामीणों पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे कई ग्रामीण घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने बदमाशों की खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सीओ बिसौली शक्ति सिंह ने बताया की मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
अगवा हो रही दुधारू भैंस, दहशत में ग्रामीण
दो दिन में दो अलग-अलग गांवों में भैंस को ले जाने की की घटनाओं से ग्रामीण दहशत में हैं सोमवार की रात गांव सिसरका में तमंचे के बल पर हुयी बदमाश दो भैंस खोल ले गये। भैंस खोलकर ले जाने के मामले में तहरीर पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती। ग्रामीणों की आजीविका का साधन भैंस हैं। जिसका दूध बेचकर वे परिवार का पेट पालते हैं। एक भैंस की कीमत 60 से 80 हजार होती है।
पिकअप में गुम्मा व पत्थर लाये थे
ग्रामीणों ने बताया की बदमाश पिकअप में ईंट पत्थर साथ लाये थे । बदमाशों ने पीछा कर रहे ग्रामीणों पर काफी समय तक पत्थर बरसाये। जिसमें कई ग्रामीण चोटिल हो गये।फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में फिर भैस चोर गैंग सक्रिय हो गई है जिससे थाना क्षेत्र में रोज भैंस चोरी की घटना घटित हो रही जो क्षेत्र में पुलिस से बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं जिससे क्षेत्र के लोगों में दहसत का माहौल है लोग रात भर जागकर अपनी पशुओं की रखवाली कर रहे हैं ग्रामीणों की माने तो दिन कुछ लोग भैस खरीदने का वहाना करके आते है और रेकी करके चले जाते हैं और रात में घटना को अंजाम देते हैं गैंग के अधिकांश सदस्य कच्छा वनियान में होते हैं जिससे क्षेत्र में कच्छा वनियान गैंग की दहशत फैलीं हुई है
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

